मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में दो जाहेरथान के जीर्णोद्धार कार्य का मंत्री चंपाई सोरेन ने किया शुभारंभ Minister Champai Soren inaugurated the renovation work of two Jaherthans in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में दो जाहेरथान के जीर्णोद्धार कार्य का मंत्री चंपाई सोरेन ने किया शुभारंभ Minister Champai Soren inaugurated the renovation work of two Jaherthans in Gamharia


★ ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल की ओर से 10 करोड़ की लागत से होगा जीर्णोद्धार
गम्हरिया : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से गम्हरिया प्रखंड के दो जाहेरथान का जीर्णोद्धार करीब दस करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसका शुभारंभ बुधवार को राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने शिलापट्ट अनावरण कर किया। इसमे प्रखंड के कलिकापुर टायो गेट स्थित जाहेरथान का 3,86,52,300 रुपए तथा मुर्गाघुटु गांव में 5,06,27,100 रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में आदिवासी-मूलवासियों की संस्कृति, सभ्यता एवं धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है। आदिवासियों ने अपनी पौराणिक सभ्यता, संस्कृति एवं इतिहास को बचाने का काम किया है। शोषकों के खिलाफ विद्रोह कर धार्मिक स्थलों को मिटने नहीं दिया। 20 साल बाद राज्य की बागडोर यहां के धरतीपुत्र हेमंत सोरेन को मिला और महज दो वर्षों में राज्य को विकास के मानचित्र पर खड़ा कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर गांव में मांझी हाउस एवं प्रत्येक प्रखंड में 12 करोड़ की लागत से ग्रामीणों के लिए बैठक हॉल का निर्माण होगा। उसमे दो हजार लोग एक साथ बैठक कर सकेंगे। सोरेन ने कहा कि राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाने का हर प्रयास तेजी से चल रहा है। निजी स्कूलों की तर्ज पर हर पंचायत में मॉडल स्कूल का निर्माण हो रहा है। उसमें निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था रहेगी। कहा कि फ्री कोचिंग एवं विदेशों में पढ़ने की व्यवस्था भी सरकार ने शुरू की है। सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से गांव एवं शहर के बीच की दूरी को समाप्त किया जाएगा। ग्रामीणों को इसकी सुविधा भी शीघ्र मिलेगी। सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड को 20 वर्षों में लूट का केंद्र बनाकर अपनी राजनीतिक ताकत को बढ़ाया। कहा कि आदिवासियों की संस्कृति को ध्वस्त करने का प्रयास किया। कहा कि किसानों का गंजिया बराज एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे पूरा किया जा रहा है। अगले जनवरी तक 9 पंचायतों के किसानों को सालोभर सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।। कहा कि  सरकार का मकसद हर खेत को पानी और हर हाथ को काम देना है। इस अवसर पर कालिकापुर के टायो गेट में करीब 3,86,52,300 रुपये व मुर्गाघुटू में करीब 5,06,27,100 रुपये की योजना का मंत्री ने शिलान्यास किया।



 इस मौके पर जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई, सिमल सोरेन, विराम मांझी, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ0 शुभेंदु महतो, रामदास टुडू, अमृत महतो, गोपाल महतो, बीटी दास, पिंकी मंडल, आनीता टुडु, सुकमती मार्डी, राम हांसदा, भोमरा मांझी, मोहन बास्के, अविनाश सोरेन, अमृत महतो, उदय मार्डी, जगदीश महतो, दीपक नायक, मंगल मांझी, गुरबा मार्डी, महेश्वर महतो, अनिल सोरेन आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन