मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील की जादूगोड़ा लेबर यूनियन की बैठक में कई लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा, सीएमडी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय Many pending issues were discussed in the meeting of Jaduguda Labor Union of UCIL

लेखक: प्रकाशित:
यूसील की जादूगोड़ा लेबर यूनियन की बैठक में कई लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा, सीएमडी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय Many pending issues were discussed in the meeting of Jaduguda Labor Union of UCIL


◆आगामी 10 दिसंबर को जादूगोड़ा रांकिणी मन्दिर में यूनियन का वनभोज कार्यक्रम का आयोजन
जादूगोड़ा : यूसील की जादूगोड़ा लेबर यूनियन की गुरूवार को तुरामडीह यूनियन कार्यालय में बैठक  सम्पन्न हुई। बैठक में वर्षो से लंबित  आठ अधूरे मुद्दों पर चर्चा कर फैसला लिया गया। इस मौके पर उन मुद्दों को लेकर शीघ्र ही कम्पनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ0 सीके अस्नानी से यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मिलकर मांगो  से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि यूनियन की प्रमुख लम्बित मांगों में रिटायरमेंट क्लीयरेंस तीन महीने के अंदर भुगतान करने, पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल सुविधा को लेकर बीमा कम्पनी को आमंत्रित कर इसे  लागू करने, रेफरर मेडिकल सुविधा में तीन  डॉक्टरों की अनिवार्यता को समाप्त करने, बंद पड़े कपड़ा वाशिंग मशीन को जल्द चालू करने, वर्षों से बंद  वर्कर एजुकेशन क्लास दोबारा प्रारम्भ करने, कई यूनिट में बंद पड़े रात्रि  रिफ्रेशर भत्ता को चालू कराने, दुर्घटना बीमा स्कीम को 20 लाख रुपए तक करने, थर्ड बेनिफिट के तौर पर पेंशन योजना लागू करने, यूनिफॉर्म व 2018 से लंबित सेफ्टी शू वितरित करने समेत महुलडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में कैंटीन सुविधा बहाल करने का मुद्दा शामिल है। इस मौके पर आगामी रविवार, 10 दिसंबर को जादूगोड़ा स्थित रांकिणी मंदिर में यूनियन की ओर से वनभोज आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। उक्त बैठक में जादूगोड़ा लेबर यूनियन के महामंत्री सुरजीत सिंह, दामू नायक, वी. शंकर राव, प्रशांत महतो, नितेश प्रसाद, सुरजीत कुमार मिश्रा, पंकज कुमार, मंगल बंकिरा समेत काफी संख्या में कमेटी के सदस्य शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन