मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में विधि-विधान से की गई मां काली की पूजा Maa Kali was worshiped as per rituals in the entire area including Kandra and Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में विधि-विधान से की गई मां काली की पूजा Maa Kali was worshiped as per rituals in the entire area including Kandra and Gamharia


गम्हरिया : कांड्रा,गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रो में मां काली की पूजा विधि-विधान से श्रद्धापूर्वक की गई। इस मौके पर बीते रविवार की रात्रि में क्षेत्र के कई पूजा कमेटियों द्वारा भव्य व आकर्षक पंडाल निर्माण कर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा-अर्चना किया।इस पूजनोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। इससे पूर्व कई पूजा कमेटियों द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का विधिवत उदघाटन किया गया। उत्तमडीह बस्ती में सार्वजनिक पूजा कमेटी की ओर से बनाए गए पंडाल का उदघाटन राज्य के परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री चम्पई सोरेन ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने मां काली की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। इस मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष महेश्वर महतो, पूर्व पार्षद कुंती महतो, जिला सदस्य निरंजन महतो, सुमित महतो, रास बिहारी महतो, दिनेश महतो, विकास महतो, विनोद महतो समेत कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे। बड़ा गम्हरिया के ऊपरपाड़ा में भी धूमधाम से मां काली की पूजा की गई। गम्हरिया बाजार परिसर स्थित मंदिर में विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी के नेतृत्व में पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्मशान काली मंदिर में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मां काली की पूजा की गई। इस मौके पर सोमवार से वहां दो दिवसीय मेले का आयोजन भी किया गया है। वहीं, गम्हरिया स्थित अमरनाथ टावर में महिलाओं द्वारा काली पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन