मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जीत गया जिंदगी, हार गई मौत, सभी श्रमवीरों के हिम्मत, जज्बा व हौसला को सलाम - राकेश प्रसाद, श्रमायुक्त Life won, death lost, salute to the courage, passion and courage of all laborers - Rakesh Prasad, Labor Commissioner

लेखक: प्रकाशित:
जीत गया जिंदगी, हार गई मौत, सभी श्रमवीरों के हिम्मत, जज्बा व हौसला को सलाम - राकेश प्रसाद,  श्रमायुक्त Life won, death lost, salute to the courage, passion and courage of all laborers - Rakesh Prasad, Labor Commissioner


रांची (संवाददाता) : उतराकशी में एक सप्ताह से उपस्थित झारखंड श्रम विभाग के संयुक्त श्रमायुक्त सह जमशेदपुर के उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद ने टनल में फंसे सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने उतराकशी के सीलक्यारा टनल में फंसे हुए श्रमवीरों के हौसले, हिम्मत जज्बा को सलाम करते हुए उनके परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी है। विगत सत्रह दिनों से उन्हें बचाने के लिए रात दिन युद्ध स्तर पर लगे हुए बचाव दल के सभी देशी- विदेशी सदस्यों एवं हर पल निगरानी कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्र एवं व राज्यों के उपस्थित मंत्रीगण, उच्चाधिकारी व पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि झारखंड गिरीडीह जिला के विश्वजीत कुमार वर्मा व सुबोध कुमार वर्मा, रांची जिला के अनिल बेदीया, राजेन्द्र बेदीया व सुकराम बेदीया, खुंटी जिला के चमरा उरांव, विजय उरांव व गणपति उरांव, पश्चिमी सिंहभूम जिला के टिंकू सरदार, रंजीत लोहर, समीर नायक, रविन्द्र नायक, महादेव नायक, भुक्तो मूर्मू  व गुणोंधर नायक सभी पन्द्रह श्रमवीर बिल्कुल स्वस्थ और कुशल हैं। फिलहाल उन सभी को स्वास्थ्य जांच के लिए स्थानीय अस्पताल में रखा गया है। राकेश प्रसाद ने स्वंय अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात किया और हालचाल जाना। मजदूरों ने बताया कि कार्यरत कंपनी से एक माह के छुट्टी की मंजुरी  मिली है और वे अपने परिजनों से मुलाकात करने अतिशीघ्र घर वापस आयेंगे। झारखंड सरकार ने भी श्रमवीरों के घर वापसी का पुरा इंतजाम कर दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन