मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गायत्री परिवार के विधि विधान से सम्पन्न हुआ लीला प्रसाद का अंतिम संस्कार Leela Prasad's last rites were performed as per the rituals of Gayatri family

लेखक: प्रकाशित:
गायत्री परिवार के विधि विधान से सम्पन्न हुआ लीला प्रसाद का अंतिम संस्कार Leela Prasad's last rites were performed as per the rituals of Gayatri family


◆वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी सहित समाज के सैकड़ों लोग हुए ब्रह्मभोज में शामिल
आदित्यपुर : शनिवार को बीएन प्रसाद की धर्मपत्नी लीला प्रसाद का अंतिम संस्कार गायत्री परिवार के विधि विधान से उनके आदित्यपुर स्थित निवास स्थान रैन बसेरा में संपन्न हुआ। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा  नेता दिनेशानंद गोस्वामी सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर स्व0 लीला प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी और ब्रह्मभोज में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने स्व0 लीला प्रसाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बहुत ही नरम दिल इंसान थी और समाजसेवी थी। लेकिन हम अपने बीच अब उनको नहीं देख पा रहे हैं। कहा कि नियति के सामने हम नतमस्तक हैं। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके दो पुत्र राजेश कुमार व डॉ0 राजीव कुमार समेत दो पुत्री अनिता गुप्ता व अंजली प्रसाद हैं। इस मौके पर मुख्य रुप से विकास सिंह, संजीव सिन्हा, बलबीर मंडल, अमर सिंह, राजीव रंजन, चंदन कुमार, सोनू ठाकुर, अभिशेख शुक्ला, प्रताप जी, नंद कुमार, विनानन सिरका, गणेश मुंडा, असिंसटेट कमिश्नर सौरभ कुमार, एसडीएम गीतांजली शर्मा, रामवृक्ष गुप्ता, दिलीप गुप्ता, डॉ0 ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, कार्तिक चंद्र साहु, रतन गुप्ता, बिनोद गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद, शिक्षाविद् एसडी प्रसाद, प्रो0 ब्रजेश कुमार, दीपक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन