मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित Kabaddi competition organized in Our Classes for Your Success

लेखक: प्रकाशित:
आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित Kabaddi competition organized in Our Classes for Your Success


गम्हरिया :  शैक्षणिक संस्था आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस, गम्हरिया की ओर से रापचा फुटबॉल मैदान में बच्चो और शिक्षकों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में बलराम ज्योतिषी के अगुवाई में कॉमर्स बैच ने कुल 56 पॉइंट्स बनाए। वहीं,  कृष्णा राजभर के नेतृत्व में आगाज़ बैच ने कुल 53 पॉइंट्स बनाए। इस प्रकार, इस प्रतियोगिता में कॉमर्स बैच की टीम विजेता रही जबकि आगाज़ बैच उपविजेता रहीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश प्रभारी आकाश महतो तथा विशिष्ट अतिथि फाउंडेशन के सदस्य अजय कारूवा उपस्थित थे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम समेत इसमे भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि खेलकूद में हार-जीत से कहीं ज्यादा मायने खेल भावना से खेल को खेलना मायने रखती है। खेल से हमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता आदि सीखने को मिलती है। साथ ही, इससे मष्तिष्क में भी सकारात्मक सोच विकसित होती है जो जीवन जीने में अहम भूमिका निभाती हैं। अंत में संस्थान के संस्थापक प्रमोद कुमार द्वारा सभी खिलाड़ियों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अमन यादव, राहुल कुमार, सुजीत कुमार, रवीश कुमार, अमित कुमार, राखी सत्पथी, नीरज, प्रियंका प्रधान, अर्चना सिंह, रौनक महतो, विकास प्रधान, कमलेश, संतोष, धीरज, सत्यम, कृष्णा, करण, भोला महतो, साहिल यादव, श्याम सुन्दर महतो, सुशांत, जयदेव, कुंजय यादव, प्रियांशु यादव, सोबुज, रोहित, रूपेश, पंकज समेत अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन