मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सत्यनारायण पूजा के दौरान रेलिंग टूटने से गिरकर चार महिलाएं घायल Four women injured after falling due to breaking of railing during Satyanarayan Puja

लेखक: प्रकाशित:
सत्यनारायण पूजा के दौरान रेलिंग टूटने से गिरकर चार महिलाएं घायल Four women injured after falling due to breaking of railing during Satyanarayan Puja


गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के सतवाहिनी स्थित सनराइज एनक्लेव के पीछे धीराजगंज निवासी रामशंकर पासवान के घर सत्यनारायण पूजा में शामिल होने पहुंची चार महिलाएं छत का रेलिंग टूटने से गिरकर घायल हो गई। सभी घायल महिलाओं को आनन-फानन में ईलाज के लिए आदित्यपुर स्थित गंगोत्री नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से बेहतर ईलाज के लिए सभी को टीएमच रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


घटनास्थल का निरीक्षण करते थाना प्रभारी और मौजूद लोग
बताया जाता है कि सतवाहिनी के धिराजगंज निवासी रामशंकर पासवान के घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। पूजा में पहुंची महिलाएं रेलिंग के सहारे खड़ी थी। इसी दौरान रेलिंग टूटकर गिर गया जिससे सभी महिलाएं नीचे गिर गई। घायल महिलाओं में मालती देवी व अन्य शामिल हैं जिनका ईलाज टीएमएच में चल रहा है। वैसे पूरा मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन