मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में 'साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर नई शोध व झारखंड जीवन दर्शन' पर लगी प्रदर्शनी Exhibition on 'New Research on Science and Technology and Jharkhand Life Philosophy' held at Atomic Energy Central School, Jadugora

लेखक: प्रकाशित:
परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में 'साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर नई शोध व झारखंड जीवन दर्शन' पर लगी प्रदर्शनी Exhibition on 'New Research on Science and Technology and Jharkhand Life Philosophy' held at Atomic Energy Central School, Jadugora


●देश के कोने-कोने से 30 केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने हुनर का किया प्रदर्शन
जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में 21 नवंबर से  'साइंस एंड टेक्नोलॉजी की नई शोध व झारखंड जीवन दर्शन' पर दो   दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन यूसील के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ0 सीके अस्नानी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस प्रदर्शनी में देश के कोने- कोने से 30 केंद्रीय विद्यालय के करीब 115  छात्रों ने भाग लिया। इसके अलावा करीब 117 शिक्षण सहायक सामग्री का पढ़ाने के उम्दा हुनर की प्रदर्शनी लगाई गई। इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि सह कंपनी के अध्यक्ष सीके अस्नानी का विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार बलहटिया, उप प्राचार्य सुचित्रा कुंवर समेत विद्यालय परिवार की ओर से गुलदस्ता भेंट कर व स्कूली बच्चों ने स्वागत गान गाकर स्वागत किया। इस मौके पर एनसीईआरटी( दिल्ली ) के पर्यवेक्षक टीपी शर्मा, कम्पनी के उप महाप्रबंधक राकेश कुमार, महाप्रबंधक मनोज कुमार, कार्यकारी निदेशक पीके पहाड़ी समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।



समाज के लिए उपयोगी रहेगा यह प्रदर्शनी- डॉ0 सीके अस्नानी
इस मौके पर अपने सम्बोधन में डॉ0 अस्नानी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि सभी मॉडल समाज को नई दिशा देने वाले है। झारखंड की  जीवन शैली पर लगी मॉडल को उन्होंने बखूबी देखा जो उनके दिल को छु गया। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में आए मॉडल अच्छे हैं और नई पीढ़ी में साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गणित, सोशल साइंस आदि के शिक्षण सहायक सामग्री की हुनर भी बेहतरीन दिखी। इस प्रदर्शनी में प्रतिभागियों के मॉडल के चयन को लेकर 16 निर्णायक मंडली गठित की गई थी जिसमें वीमेन्स कॉलेज जमशेदपुर, खासमहल( सुंदरनगर ) स्थित परमाणु ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। इस प्रदर्शनी का बुधवार, 22 नवंबर को कंपनी के निदेशक राजेश कुमार अवलोकन करेंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन