मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उत्पाद विभाग ने छपेमारी कर अवैध शराब भट्ठी किया ध्वस्त, एक गिरफ्तार Excise department raided and demolished illegal liquor distillery, one arrested

लेखक: प्रकाशित:
उत्पाद विभाग ने छपेमारी कर अवैध शराब भट्ठी किया ध्वस्त, एक गिरफ्तार Excise department raided and demolished illegal liquor distillery, one arrested


सरायकेला : जिले के उत्पाद विभाग ने चौका थाना क्षेत्र में छापेमारी कर वहां संचालित अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में चुलाई शराब जब्त किया है। बताया गया है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चौका थाना क्षेत्र के बांसा और चुटियाखाल गांव में अवैध रूप से शराब भट्ठी का संचालन किया जाता है। उस सूचना पर टीम ने चौका थाना पुलिस के साथ छापेमारी कर दोनों शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। वहां से जावा महुआ और 30 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। वहीं पुलिस को देख भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर, खुचीडीह गांव में भी संचालित ढाबा में उत्पाद विभाग की छापामारी में अवैध महुआ शराब बरामद कर ढाबा संचालक मोमिन महतो को गिरफ्तार किया गया। कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन