मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला खनन पदाधिकारी ने नदी किनारे ट्रेंच काटकर बालू उठाव पर रोक लगाने की पहल शुरू की District Mining Officer started the initiative to stop sand lifting by cutting a trench on the river bank

लेखक: प्रकाशित:
जिला खनन पदाधिकारी ने नदी किनारे ट्रेंच काटकर बालू उठाव पर रोक लगाने की पहल शुरू की District Mining Officer started the initiative to stop sand lifting by cutting a trench on the river bank


गम्हरिया : अब नदी किनारे से बालू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बालू उठाव करना आसान नहीं होगा। नदी घाटों से बालू माफियाओं द्वारा बालू उठाव को बंद कराने के लिए जिला प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है ताकि माफियाओं पर शिकंजा कसा जा सके। इसी क्रम में उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार द्वारा गम्हरिया के गौरी घाट पहुंच कर वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नदी किनारे बालू घाट तक पहुंचने के रास्ते को बंद करने के लिए जेसीबी के माध्यम से ट्रेंच कटा दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बालू घाट पहुंच पथ में ट्रेंच कटाया जा रहा है ताकि रास्ते को बंद कर वहां तक ट्रैक्टर या अन्य वाहनों को जाने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए अन्य नदी घाटों के रास्तों को भी बंद किया जाएगा। साथ ही, अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन