मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बोनस समेत अन्य मांगों को ले जेनिथ फोर्ज के ठेका श्रमिकों ने कंपनी गेट में किया जमकर नारेबाजी Contract workers of Zenith Forge raised slogans at the company gate demanding bonus and other demands

लेखक: प्रकाशित:
बोनस समेत अन्य मांगों को ले जेनिथ फोर्ज के ठेका श्रमिकों ने कंपनी गेट में किया जमकर नारेबाजी Contract workers of Zenith Forge raised slogans at the company gate demanding bonus and other demands


गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित जेनिथ फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के यूनिट दो के ठेका श्रमिकों द्वारा बुधवार को बोनस भुगतान करने की मांग को लेकर कंपनी गेट पर जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान ठेका श्रमिकों द्वारा कंपनी का उत्पादन कार्य भी बाधित रखा गया। बोनस भुगतान की मांग को लेकर प्रातः पांच बजे ही श्रमिकों का जुटना प्रारम्भ हो गया है। प्रथम पाली की ड्यूटी प्रातः छह बजे से शुरू होने से पहले सैकड़ों श्रमिक वहां एकत्रित हो गए थे। इस मौके पर श्रमिको ने बताया कि कंपनी में करीब 120 ठेका मजदूर कार्यरत हैं जिसमे काफी ऐसे श्रमिक हैं जो वर्षों से यहां काम करते हैं और कंपनी के उत्पादन कार्य मे प्रमुख भूमिका निभाते हैं। किंतु, प्रबंधन की ओर से दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पर्व बीत जाने के वावजूद उन्हें बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। इस बाबत कई बार प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। किन्तु, उनके द्वारा टाल-मटोल की जा रही है। मजदूरों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। सुरक्षा के लिए सेफ्टी जूता, हेलमेट आदि की भी सुविधा उन्हें नहीं दी रही है। इससे आक्रोशित मजदूरों द्वारा कार्य बंद कर गेट जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन