मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शुक्रवार को नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू Chhath, the four-day festival of sun worship begins with Nahay Khay on Friday

लेखक: प्रकाशित:
शुक्रवार को नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू Chhath, the four-day festival of sun worship begins with Nahay Khay on Friday

गेहूं सुखाती छठव्रती महिलाएं
गम्हरिया : लोक आस्था और सूर्योपासना का प्रमुख महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन छठव्रतियों ने पवित्र स्नान कर प्रसाद के रूप में भात व कद्दू की सब्जी ग्रहण किया। दूसरे दिन शनिवार की शाम को लोहंडा है जिसमें छठव्रती सन्ध्या काल मे खरना पूजा कर प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण करेगी। उसके बाद छठव्रती 36 घन्टे के निर्जला उपवास पर रहेंगे। तत्पश्चात रविवार की शाम अस्ताचलगामी और तथा सोमवार को प्रातःकाल में उर्ध्वगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भगवान भास्कर का कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारन करेगी। महापर्व के प्रथम दिन छठव्रतियों द्वारा प्रसाद बनाने के लिए गेहूं धोकर उसे सुखाया गया जिसे शनिवार को पिसा जाएगा। इधर, इस महापर्व को लेकर बाजार में पूजन सामग्री, सूप समेत फल व सब्जियों की दुकानें भी सजने लगी है। कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा और निजी स्तर पर भी छठ घाटों को दुरुस्त कर उसे अंतिम रूप देने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस महापर्व को लेकर चारों दिशाएं छठ गीतों से गुंजायमान हो उठी है और लोग इसे पारंपरिक रीति रिवाज के साथ धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन