मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बिरसा मुंडा राष्ट्रीय हॉकी अकादमी तेतला में मनी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती Birth Anniversary of Money Lord Birsa Munda at Birsa Munda National Hockey Academy Tetla

लेखक: प्रकाशित:
बिरसा मुंडा राष्ट्रीय हॉकी अकादमी तेतला में मनी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती Birth Anniversary of Money Lord Birsa Munda at Birsa Munda National Hockey Academy Tetla


जादूगोड़ा : डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला परिसर पोटका में नवनिर्मित बिरसा मुंडा राष्ट्रीय हॉकी अकादमी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन से बैद्यनाथ मांडी एवं बसंत तिर्की मौजूद थे। सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन बैद्यनाथ मांडी ने कहा कि यह कोल्हान क्षेत्र में एकमात्र स्कूल है जहां राष्ट्रीय स्तर के हॉकी अकादमी का निर्माण किया गया है। यह स्टेडियम एस्ट्रोटर्फ से निर्मित है एवं यह झारखंड का आठवां स्टेडियम है। उन्होंने बताया कि यहां पर स्कूल अथवा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे हॉकी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह अकादमी झारखंड हॉकी संघ से संबद्ध होगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिसंबर माह में इस स्टेडियम में लीग मैच का आयोजन किया जाएगा जिसमें 6 टीमें भाग ले रही हैं। इस स्टेडियम में रात्रि मैच का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम फ्लड लाइट की व्यवस्था की जा रही है। आने वाले दिनों में पोटका क्षेत्र से बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी देश को प्राप्त होंगे जो पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर पाल मुर्मू, अनिल सरदार, शरद कालिंदी, कृष्णा मंडल, सोमवारी मुर्मू आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन