मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चार माह से राशन नही मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन Angered by not getting ration for four months, villagers demonstrated at the block headquarters

लेखक: प्रकाशित:
चार माह से राशन नही मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन Angered by not getting ration for four months, villagers demonstrated at the block headquarters


गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के मुर्गाघुटू गांव में संचालित विमल नायक के पीडीएस दुकान से संबंधित मूसरीकुदर के कार्डधारियों को करीब तीन-चार माह से खाद्यान नहीं मिलने से उनमें रोष व्याप्त है। खाद्यान्न से वंचित महिला कार्डधारियों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय तथा गोदाम के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अविलंब खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने डीलर को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराए जाने पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। लाभुकों ने बताया कि कई कार्डधारीयों को तीन-चार माह से  खाद्यान्न नहीं मिला है, जबकि डीलर द्वारा उनसे पंचिंग करा लिया गया है। के बाद ही अनाज मिलने की बात कहकर डीलर द्वारा लाभुकों से पंचिंग भी करा लिया गया है। इस मौके पर पुष्पा महतो, आलोचना महतो, संयुक्ता महतो, रेवती महतो, छुटनी महतो, बुलबुल देवी, भुजंती देवी, सुशीला महतो, मंजुरी महतो, तारा महतो, फूलकुमारी महतो, आशा महतो, कौशल्या महतो समेत कई कार्डधारी महिलाएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन