मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्दमार्ग ने नौ मोतियाबिंद पीड़ितों का कराया निःशुल्क ऑपरेरशन Anand Marg provided free operation to nine cataract patients

लेखक: प्रकाशित:
आनन्दमार्ग ने नौ मोतियाबिंद पीड़ितों का कराया निःशुल्क ऑपरेरशन Anand Marg provided free operation to nine cataract patients


गम्हरिया : आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से बुधवार को 5 महिला तथा 4 पुरुष मोतियाबिन्द पीड़ितों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। बताया गया है कि बीते 18 नवम्बर को आनन्दमार्ग स्कूल कांड्रा में आयोजित नेत्र जाँच शिविर में 10 मोतियाबिन्द पीड़ित रोगी पाए गए थे। उन मोतियाबिन्द पीड़ितों का आज ऑपरेशन कराया गया। इस दौरान संस्था के सचिव गोपाल बर्मन ने बताया कि आनंदमार्ग की ओर से आगामी पांच दिसम्बर को होंठ व  तालु कटे रोगियों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन हेतु जांच शिविर का आयोजन कांड्रा स्थित आनन्दमार्ग स्कूल में किया जाएगा। बुधवार को सम्पन्न हुए निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन कार्यक्रम को सफल बनाने मे पूर्णिमा नेत्रालय की चिकित्सक डॉ0 सोनाली माइती, आनन्द लमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन, सुर्य प्रकाश, भरत बर्मन, भर्तृहरि आदि का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन