मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आधुनिक पावर के शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, कई गांव के ग्रामीणों ने भी किया रक्तदान 76 units of blood collected in Adhunik Power's camp ★साल में दो बार रक्तदान अवश्य करें - अरुण मिश्रा

लेखक: प्रकाशित:
आधुनिक पावर के शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, कई गांव के ग्रामीणों ने भी किया रक्तदान 76 units of blood collected in Adhunik Power's camp ★साल में दो बार रक्तदान अवश्य करें - अरुण मिश्रा


गम्हरिया : रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि रक्तदाताओं के लिए भी रक्तदान लाभदायक होने के साथ-साथ जरूरतमंद के जीवन की भी रक्षा करता है। किसी भी व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उक्त बातें कंपनी के सीईओ अरुण कुमार मिश्रा ने आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड, पदमपुर के रक्तदान शिविर के दौरान कहीं। शिविर का आयोजन आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी ने शनिवार को गैर सरकारी संस्था वोलेंटियर ब्लड डोनेशन एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से कंपनी परिसर स्थित स्वास्थ केंद्र में किया था। इस शिविर में कुल 76 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।


इस शिविर में पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बड़ा हरिहरपुर, श्रीरामपुर, छोटा हरिहरपुर, पदमपुर आदि गांव के ग्रामीणों के अलावा आधुनिक पावर के कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपना योगदान कर मानवता के प्रति अपना उत्तरदायित्व निभाया। इस मौके पर  आधुनिक पावर के सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने सभी आगंतुकों का सहृदय धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन