मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 554वें प्रकाशोत्सव पर गम्हरिया गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित Program organized at Gamhariya Gurudwara on the 554th birth anniversary of the first Guru Guru Nanak Dev

लेखक: प्रकाशित:
प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 554वें प्रकाशोत्सव पर गम्हरिया गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित Program organized at Gamhariya Gurudwara on the 554th birth anniversary of the first Guru Guru Nanak Dev


गम्हरिया : सिख समुदाय के प्रथम गुरु गुरुनानक जयंती के 554वें  प्रकाशोत्सव पर गम्हरिया गुरुद्वारा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित इस प्रकाशोत्सव में काफी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सर्वप्रथम विगत दो दिनों से चले आ रहे गुरुग्रंथ साहिब पाठ का समापन किया गया। तत्पश्चात, समाज के लोगों ने अरदास कर गुरुनानक देव से आशीष ग्रहण किया। इस मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में भव्य लंगर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।


इसके आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह, सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार जगत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी राजिंदर कौर, राजबीर सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरुदेव सिंह, सुखबीर सिंह, तेजवीर सिंह, भूपिंदर सिंह, अवतार सिंह, नवदीप सिंह, जस्सा सिंह, साहेब सिंह, कमलजीत सिंह, बब्बू भाटिया, जग्गी सिंह, राहुल सिंह आदि का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन