मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका के मोहनाडीह में 2.87करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना तहत होगा पुलिया का निर्माण, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू व पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन A culvert will be constructed in Mohanadih of Potka at a cost of Rs 2.87 crore under the Mukhyamantri Gram Setu Yojana

लेखक: प्रकाशित:
पोटका के मोहनाडीह में 2.87करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना तहत होगा पुलिया का निर्माण, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू व पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन A culvert will be constructed in Mohanadih of Potka at a cost of Rs 2.87 crore under the Mukhyamantri Gram Setu Yojana


●जान जोखिम में डालकर बरसात में नदी पार कर बच्चे मोहनाडीह प्राथमिक विद्यालय जाने को थे विवश, अब  मिलेगी मुक्ति 
जादूगोड़ा : सांसद विद्युत महतो और पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर पोटका के मोहनाडीह में 2.87 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुलिया का निर्माण होगा। बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार और सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू, सांसद के निजी सचिव यशवंत महतो, क्षेत्र की मुखिया वीणा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा आदि ने नारियल फोड़कर इसकी आधारशिला रखी। गौरतलब है कि पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के मोहनाडीह गांव के स्कूली बच्चे विगत कई वर्षों से जान जोखिम में डाल कर बरसात के दिनों में नदी पार कर मोहनाडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाने को विवश थे। मोहनाडीह स्कूल जाने के रास्ते में आने वाली इस नाला में बरसात का पानी भर जाने से  बच्चे स्कूल नही जा पाते थे। इस कारण कभी-कभी विद्यालय में बच्चों को छुट्टी भी दे दी जाती थी। शिक्षकों को भी मोहनाडीह प्राथमिक विद्यालय पहुंचने से एक किमी पहले ही मोटरसाईकिल रखकर पैदल स्कूल जाना पड़ता था। इतना ही नही, क्षेत्र के आसपास के गांव चुकूटाड, भोटीकोंचा, पोड़सा, तिरुलघुटू, सहारजुड़ी समेत करीब दस गांवों का पोटका प्रखंड कार्यालय से संपर्क कट जाता था। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने बीते वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर अपना विरोध भी जताया था। इस दौरान ग्रामीणों ने नो पुलिया,नो वोट का नारा दिया था। उसके बाद तत्कालीन मुखिया सीताराम हांसदा ने पोटका विधायक संजीव सरदार और मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजलि सोरेन को पत्र लिखकर पुलिया निर्माण हेतु पहल की मांग की थी। इस बाबत सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार के आग्रह और ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के सांसद विद्युत महतो ने वर्ष 2022 में पुलिया निर्माण को लेकर राज्य सरकार को पत्र भेजकर अनुशंसा किया था।उसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुलिया का निर्माण की स्वीकृति मिली थी। उद्घाटन के मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार ऊर्फ राजू, सांसद के निजी सचिव यशवंत महतो, कालिकापुर के पूर्व मुखिया होपना महाली, खेलाराम बेसरा, ग्राम प्रधान मोहन माझी, सुधीर सोरेन, डॉ 0 भवतोष भक्त, हीरामुनी मुर्मू, विद्यासागर दास, डॉ0 डीसी मुर्मू, बलियागोडा ग्राम प्रधान सिमल हांसदा, सोनाराम हांसदा, जगन्नाथ सोरेन, सहदेव हेंब्रम समेत काफी संख्या में जन प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन