मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस 2023 का आयोजन Annual Sports Day 2023 organized in XITE College

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस 2023 का आयोजन Annual Sports Day 2023 organized in XITE College


गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में  वार्षिक खेल दिवस 2023 का धूमधाम से आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ0 ई.ए. फ्रांसिस ने क़ियाम इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं में 100मी, 200मी, 400मी, 800मी और रिले दौड़ जैसी ट्रैक प्रतियोगिताओं के अलावा रस्साकशी, लंबी व ऊंची कूद सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में जेवियर स्कूल के उप प्राचार्य फादर दयानिधि और ब्रदर अमलराज मौजूद थे। इस मौके पर कॉलेज के छात्र रचित डेनियल ने अपने ताइक्वांडो कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे खेल प्रतियोगिता का समन्वय प्रो0 शैलेश कुमार दूबे द्वारा किया जबकि खेलों का संचालन खेल शिक्षक विकास कुमार और सुजीत कुमार के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर उप प्राचार्य फादर मुक्ति, डॉ0 प्रमोद कुमार सिंह, डॉ0 संचिता घोष चौधरी, डॉ0 राधा महाली, डॉ0 राजेश राणा, प्रो0 सुस्मिता चौधरी सेन, प्रो0 स्तुति राग, प्रो0 अंजलि झा, वाई. दिलीप कुमार, आशीष सिंह, नवल नारायण चौधरी समेत सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन