मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Two youths arrested with 20 bags of brown sugar

लेखक: प्रकाशित:
20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Two youths arrested with 20 bags of brown sugar


आदित्यपुर :
  20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ आदित्यपुर पुलिस ने रांची और आदित्यपुर बस्ती के दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में रांची डोरंडा निवासी शोएब मुस्तफा और आदित्यपुर बस्ती निवासी अंशुमान दास शामिल है। जांच के क्रम में उनके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। दोनों युवकों को पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया। प्रेस वार्ता के दौरान इस बाबत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर का खेप लेने बाहर के युवक आ रहे हैं। उसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। जैसे ही दोनों युवक ब्राउन शुगर खरीदकर निकले, इमली चौक के पास पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। दोनों युवकों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वो ब्राउन शुगर की खेप लेने आये थे। लेकिन अपेक्षा अनुरूप माल नहीं मिल पाया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन