मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेवियर स्कूल गम्हरिया का 10वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता धूमधाम से सम्पन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन Xavier School Gamharia's 10th annual sports competition concludes with much fanfare, Cheetah House becomes overall champion ★खेलकूद से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है- एसपी

लेखक: प्रकाशित:
जेवियर स्कूल गम्हरिया का 10वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता धूमधाम से सम्पन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन Xavier School Gamharia's 10th annual sports competition concludes with much fanfare, Cheetah House becomes overall champion ★खेलकूद से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है- एसपी


गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में 10वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य रूप से आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ0 बिमल कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिन्हा के अलावे गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक दुबे उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने गुब्बारा उड़ाकर खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुरुआत किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के एकल, ग्रुप प्रतियोगिता और पिरामिड का निर्माण कर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा आदिवासी एवं गरबा नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया।


इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पूथेनपुरा एस.जे ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।मुख्य अतिथि एसपी बिमल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सभा को विशिष्ट अतिथि और सम्मानित अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इसमे चीता हाउस को विजेता घोषित किया गया जबकि जगुआर हाउस की टीम दूसरे स्थान पर रही। विद्यालय के छात्र पुंकित कुमार महतो ने परेड की अगुवाई की। इससे पूर्व चार विभिन्न हाउस में बंटे बच्चो द्वारा मार्च पास्ट किया गया जिसमें चीता हाउस को सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट का खिताब दिया गया। राजू हेंब्रम और बबली टुडू को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सुपीरियर फादर फ्रांसिस, फादर मुक्ति, उप प्रधानाचार्य फादर दयानिधि, सिस्टर रेशमी, सिस्टर अर्चना, ब्रदर अमलराज, खेल प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी, तूलिका धारा कोले समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन