मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर एसपी डॉ0 विमल कुमार के नेतृत्व में निकली गई बाइक रैली In view of road accidents, a bike rally was taken out under the leadership of SP Dr. Vimal Kumar

लेखक: प्रकाशित:
सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर एसपी डॉ0 विमल कुमार के नेतृत्व में निकली गई बाइक रैली In view of road accidents, a bike rally was taken out under the leadership of SP Dr. Vimal Kumar


★ लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, दी गई यातायात नियमों की जानकारी
सरायकेला : जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी डॉ0 विमल कुमार द्वारा आम लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को बाइक रैली निकाली रैली। उक्त रैली में वे स्वंय शामिल हुए और लोगों को यातायात सुरक्षा का संदेश दिया। यह रैली जिला मुख्यालय से प्रारम्भ हौकर कांड्रा टॉल बूथ तक पहुंचकर सम्पन्न हुई जिसमे काफी संख्या में पुलिस के जवान भी शामिल थे। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया।इस बीच बाइक के पीछे सवार पुलिस जवानों के हाथों में सड़क नियम जागरूकता से संबंधित तख्तियां थी। इस मौके पर एसपी डॉ0 विमल कुमार ने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर बाइक चलानी चाहिए। कहा कि हेलमेट हमारी सुरक्षा करती है और हमारी जान बचाती है। चार पहिया वाहन चालकों से एसपी ने ड्राइविंग के वक्त सीट बेल्ट का उपयोग निश्चित रूप से करना चाहिए। साथ ही, युवाओं को गति नियंत्रण और रैस ड्राइविंग से युवाओं को बचना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी के कारण घटित होती हैं। अतः  युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में स्कूल और कॉलेजों में भी विशेष तौर पर जागरूकता अभियान चलाने की योजना है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन