मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दुकानदार से रंगदारी मांगने आए युवक को पुलिस से खदेड़कर पकड़ा The young man who came to demand extortion from the shopkeeper was chased away by the police and caught

लेखक: प्रकाशित:
दुकानदार से रंगदारी मांगने आए युवक को पुलिस से खदेड़कर पकड़ा The young man who came to demand extortion from the shopkeeper was chased away by the police and caught


 गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के टीचर्स ट्रेंनिंग और बीको मोड़ के बीच में ठेला लगाने वाले और अन्य दुकानदार कुछ युवकों द्वारा रंगदारी मांगे जाने से भयभीत हैं। शनिवार को भी दो युवक द्वारा वहां रंगदारी मांगी जा रही थी। इसकी सूचना दुकानदारों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उक्त युवक की तलाश की जाने लगी। इस बीच पुलिस को देखकर युवक पास ही स्थित झाड़ी की ओर भागने लगा। तत्पश्चात, पुलिस द्वारा खदेड़कर युवक को झाड़ी से पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर आदित्यपुर थाना ले जाया गया। ज्ञात हो कि पूजा आते ही रंगदारी मांगने वाले युवक भी सक्रिय हो गए हैं। त्योहार को देखते हुए जहां दुकानदार अपनी दुकान लगा रहे हैं वहीं रंगदारी मांगने वाले भी रंगदारी के लिए सक्रिय हो गए हैं। युवकों द्वारा रंगदारी देने वाले दुकानदारों पर ब्लेड से वार भी कर जख्मी कर दिया जाता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन