मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विवादित टाटा कामगार यूनियन के दोहरे चरित्र वाले सदस्य के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चा Workers open front against dual character member of controversial Tata Kamgar Union

लेखक: प्रकाशित:
विवादित टाटा कामगार यूनियन के दोहरे चरित्र वाले सदस्य के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चा Workers open front against dual character member of controversial Tata Kamgar Union


गम्हरिया : टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स कंपनी में चल रहे विवादित टाटा कामगार यूनियन के दोहरे चरित्र वाले सदस्य शिशिर कुमार ठाकुर के खिलाफ मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। मजदूरों ने श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, श्रम नियोजन विभाग के मुख्य सचिव राजेश कुमार शर्मा, श्रमायुक्त सह निबंधक संजीव कुमार बेसरा, उप श्रमायुक्त राकेश प्रसाद से शिशिर कुमार ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि जब कंपनी परिसर में टाटा कामगार यूनियन का चुनाव हो रहा था तब शिशिर कुमार ठाकुर हम कर्मचारियों को भ्रमित कर साथ मिलकर चुनाव में किए गए धांधली का विरोध किया था। मजदूरों को अपने पक्ष रखने हेतु नोटिस जारी होने पर शिशिर कुमार ठाकुर ने उपस्थित से पहले ही अपने निजी स्वार्थ के लिए मजदूरों का साथ छोड़ कर विवादित युनियन के साथ तालमेल कर लिया। वहीं, इस बावत शिशिर कुमार ठाकुर ने कहा कि हम कंपनी यूनियन के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन