मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा पंचायत के धातकीडीह में झारखंड ऊर्जा संचार निगम लिमिटेड के खिलाफ ग्रामीणों ने की ग्राम सभा Villagers held Gram Sabha against Jharkhand Urja Sanchar Nigam Limited in Dhatkidih of Kandra Panchayat

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा पंचायत के धातकीडीह में झारखंड ऊर्जा संचार निगम लिमिटेड के खिलाफ ग्रामीणों ने की ग्राम सभा  Villagers held Gram Sabha against Jharkhand Urja Sanchar Nigam Limited in Dhatkidih of Kandra Panchayat


कांड्रा : झारखंड ऊर्जा संचार निगम लिमिटेड द्वारा वन भूमि को जबरन अधिग्रहण कर उस पर सब स्टेशन का निर्माण किए जाने के विरोध में कांड्रा पंचायत के धातकीडीह गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि वह वन भूमि है जिसका इस्तेमाल मवेशियों के चरने के लिए किया जाता है एवं कई प्रकार के कार्य उस खुले मैदान में किए जाते हैं। लेकिन अचानक वन भूमि को सरकारी भूमि बोलकर उसे विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। ग्राम सभा को नेतृत्व कर रहे संग्राम मार्डी ने बताया कि ग्राम वन भूमि पर सबसे पहला अधिकार वहां के मूलवासी ग्रामीणों का होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ है बल्कि एक फर्जी आम सभा कर बाहरी लोगों के द्वारा उक्त भूमि को गलत तरीके से विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर आंदोलन करने का निर्णय किया। इस मौके पर लालमोहन महतो, निशिकांत महतो, वार्ड सदस्य विमल महतो, विश्वजीत महतो, संध्या रानी महतो, मंजू महतो, जोबा महतो, ललित महतो समेत पांच सौ से अधिक ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन