मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा के तहत क्षेत्र में कई स्थानों पर श्रमदान कर चलाया गया सफाई अभियान Under Swachhta Hi Seva, cleanliness campaign was conducted by donating labor at many places in the area

लेखक: प्रकाशित:
स्वच्छता ही सेवा के तहत क्षेत्र में कई स्थानों पर श्रमदान कर चलाया गया सफाई अभियान Under Swachhta Hi Seva, cleanliness campaign was conducted by donating labor at many places in the area


गम्हरिया : भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कांड्रा और गम्हरिया में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय के कर्मचारियों और कई सामाजिक संगठनों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कांड्रा स्टेशन के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर विभिन्न गड्ढों और कई स्थानों पर उग आए जंगलों को काटकर सफाई की गई। इस मौके पर सीनियर इंजीनियर श्रीधर वैद्यकर, जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र मीना, विजय नायक, सोमाय मांझी, भीमसेन महतो, सुभाष चंद्र गोराई, गुणाधर महतो समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे। गम्हरिया के वार्ड पांच स्थित आदर्शनगर में पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में वाणी विद्या मंदिर से ज्ञान ज्योति विद्यालय तक साफ सफाई की गई। इस अभियान में बृजमोहन शर्मा,  गौरी शंकर, मनोज. कुमार राम, शिव कुमार यादव, सूरज. कुमार आदि शामिल थे। इस दौरान आमलोगों से भी अपने घर के आसपास के इलाकों की साफ सफाई करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों की ओर से भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन