मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्रम कानून का उल्लंघन कर मजदूरों को हक अधिकार से वंचित कर रहा टीएसएलपीएल प्रबंधन और युनियन TSLPL management and union are depriving workers of their rights by violating labor law

लेखक: प्रकाशित:
श्रम कानून का उल्लंघन कर मजदूरों को हक अधिकार से वंचित कर रहा टीएसएलपीएल प्रबंधन और युनियन TSLPL management and union are depriving workers of their rights by violating labor law


गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट लिमिटेड और टाटा कामगार यूनियन द्वारा मनमानी तरीके से ग्रेड रिवीजन किए जाने का कर्मचारियों और मजदूरों ने विरोध किया है। इस बावत कंपनी के महाप्रबंधक से लिखित शिकायत की गई है। साथ ही, उपश्रमायुक्त जमशेदपुर सह निबंधक को इस मामले में हस्तक्षेप कर जांच करने का अनुरोध किया गया है। कंपनी के मजदूर कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि कंपनी के उच्च अधिकारियों ने विवादित युनियन पदाधिकारियों के साथ मिलकर मनमानी तरीके से ग्रेड रिवीजन करना मजदूर हित में न्याय संगत नहीं है। क्योंकि कि धांधली कर बने टाटा कामगार यूनियन का विरोध किए जाने के कारण राज्य सरकार ने रजिस्टर-बी में दर्ज कर मान्यता पर रोक लगा रखा है। कर्मचारी व मजदूरों का कहना है कि जब तक कर्मचारियों और युनियन के बीच विवाद समाप्त नहीं हो जाता है, तबतक कंपनी प्रबंधन मजदूर हित में सभी निर्णय स्वयं करें। इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उपश्रमायुक्त जमशेदपुर सह निबंधक राकेश प्रसाद ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन