मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेआरडीसीएल पर कार्रवाई करें राज्य सरकार - पुरेंद्र State government should take action against JRDCL - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
जेआरडीसीएल पर कार्रवाई करें राज्य सरकार - पुरेंद्र State government should take action against JRDCL - Purendra


◆नवरात्रि के पांचवें दिन भी नहीं शुरू हुआ टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम
आदित्यपुर : टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की सभी बंद पड़ी सोडियम वेपर लाइटों को चालू किए जाने एवं दुर्गापूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर तीन दिन पूर्व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के जीएम राजीव सिन्हा से मोबाइल पर संपर्क किया था। जीएम ने आश्वासन दिया था कि रांची से सोडियम बल्ब मंगाकर दुर्गापूजा से पूर्व हाइड्रा की मदद से मुख्य मार्ग के बंद लाइट चालू कर दी जाएगी। साथ ही सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए  आदित्यपुर गम्हरिया में कुल 6 डीजी लगाए जाएंगे। लेकिन, तीन दिन बीत जाने के बाद भी नवरात्रि के पांचवें दिन टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरमती नहीं शुरू की गई है। सर्विस रोड के स्ट्रीट लाइट तो पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से बंद पड़ी हुई है। पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि अगर मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड के स्ट्रीट लाइट जेआरडीसीएल द्वारा नहीं बनाया गया तो दुर्घटना एवं अन्य प्रशासनिक समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनो से जेआरडीसीएल को मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की लाइट मरम्मत करने एवं सोडियम वेपर लाइट की जगह एलईडी लाइट लगाने की मांग की जा रही है, मगर आम जनता की मांग को जेआरडीसीएल के उच्च अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। श्री सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान एग्रीमेंट के अनुसार जेआरडीसीएल के कार्यों की सघन जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग राज्य सरकार से किया। इस दौरान पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन