मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्रद्धापूर्वक मनाई गई कामरेड सत्यनारायण सिंह 'जनवादी' की द्वितीय पुण्यतिथि Second death anniversary of Comrade Satyanarayan Singh 'Janwadi' celebrated with reverence

लेखक: प्रकाशित:
श्रद्धापूर्वक मनाई गई कामरेड सत्यनारायण सिंह 'जनवादी' की द्वितीय पुण्यतिथि Second death anniversary of Comrade Satyanarayan Singh 'Janwadi' celebrated with reverence


आदित्यपुर : कामरेड सत्यनारायण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आज आदित्यपुर- 2 स्थित उनके आवास एवं पटना जिला स्थित लई गांव में पूजा- हवन आयोजित किया गया एवं परिवारजनों, मित्रजनो एवं मोहल्ले व गांव के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि कामरेड सत्य नारायण सिंह को लोग 'जनवादी' के नाम से पुकारते थे। स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह आदित्यपुर के साथ-साथ अपने गांव लई में भी बहुत लोकप्रिय थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बतलाया कि आपातकाल के दौरान 1975- 76 में सत्यनारायण सिंह अपने अन्य पांच साथियों के साथ 10 दिनों की जेल यात्रा भी किया था। स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह शहीद राम छवि सिंह के टीम के सक्रिय सदस्य थे। इस मौके पर मुख्य रूप से शिवदयाल सिंह, राधेकृष्ण सिंह, पुरेंद्र नारायण सिंह, पंकज कुमार सिंह, नीतीश कुमार सिंह, शेखर कुमार, एस डी प्रसाद, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, देव प्रकाश, अरविंद कुमार, दिलीप मंडल, संतोष यादव, बैजू यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, राकेश कुमार, पूर्व पार्षद संदीप साहू, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, राजेश यादव, राजेश्वर पंडित, दिनेश शाह, आशुतोष गुप्ता, विनोद जयसवाल, ऋषि गुप्ता, रवि प्रकाश सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन