मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संकल्प सप्ताह के तहत आकांक्षी प्रखंड सरायकेला के सभी पंचायत में समृद्धि दिवस का आयोजन Samriddhi Diwas organized in all the Panchayats of Aspirational Block Seraikela

लेखक: प्रकाशित:
संकल्प सप्ताह के तहत आकांक्षी प्रखंड सरायकेला के सभी पंचायत में समृद्धि दिवस का आयोजन  Samriddhi Diwas organized in all the Panchayats of Aspirational Block Seraikela

सरायकेला: संकल्प सप्ताह के तहत आकांक्षी प्रखंड सरायकेला के सभी पंचायत में आजीविका समूह की दीदियों के द्वारा उनके उत्पाद एवं किए जा रहे व्यवसाय से संबंधित प्रदर्शनी लगाते हुए समृद्धि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी पंचायत भवनों में समृद्धि दिवस का कार्यक्रम मनाते हुए आजीविका के और भी संसाधनों पर जेएसएलपीएस के पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा प्रकाश डाला गया। किस प्रकार आजीविका समूह अपने और अपने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकते हैं और सरकार से किस प्रकार उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा रही है इस पर भी विचार विमर्श किया गया। विदित हो कि दिनांक 30 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुभारंभ किए गए संकल्प सप्ताह के तहत दिनांक 3 अक्टूबर को स्वास्थ्य मेला से प्रारंभ करते हुए आकांक्षी प्रखंड के विभिन्न बिंदुओं से संबंधित मेला प्रदर्शनी के माध्यम से संकल्प सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से होना है। आज के समृद्धि दिवस पर लगाए गए प्रदर्शनी में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जेएसएलपीएस द्वारा विभिन्न पंचायत में जाकर अवलोकन भी किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन