मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित Prime Minister National Apprenticeship Fair organized

लेखक: प्रकाशित:
मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित Prime Minister National Apprenticeship Fair organized


सरायकेला : मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला- खरसावां के सौजन्य से डिग्री कॉलेज, खरसावां में पीएम नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि उक्त मेला में रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मॉल मेटालिक्स लिमिटिड एवं युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा अप्रेंटिसशिप हेतु 38 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया गया।उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 8 हज़ार से 13 हज़ार रुपये तक का स्टाइपेंड भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार बस एवं कैंटीन आदि की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से जिला नियोजनालय द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेला,भर्ती कैम्प और अप्रेंटिसशिप मेला में भाग लेने की अपील किया ताकि स्थानीय संस्थानों में उन्हें रोजगार के अवसर मिल सके। जिला प्रशासन की ओर से मेले में शुद्ध पेयजल, शौचालय, विधि व्यवस्था एवं प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, वाईपी रवि प्रकाश सिंह, परियोजना सहायक जेम्स मिंज, डिग्री कॉलेज खरसावां के प्राचार्य मुस्ताक अहमद, आईटीआई खरसावां के प्रभारी प्राचार्य सहेंद्र कुमार सिन्हा, प्रशिक्षण अधिकारी बीरेंद्र उरांव के अलावा विभिन्न संस्थानों के एचआर प्रबंधक उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन