मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दुर्गापूजा के मद्देनजर आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting organized in Adityapur police station in view of Durga Puja

लेखक: प्रकाशित:
दुर्गापूजा के मद्देनजर आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting organized in Adityapur police station in view of Durga Puja


आदित्यपुर : दुर्गापूजा के मद्देनजर रविवार को आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी राजन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजनोत्सव आयोजित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान कई समितियों और आमलोगों द्वारा कई सुझाव भी दिए गए। बैठक में प्रवीण सेवा संस्थान के लोगों ने पार्किंग की व्यवस्था की मांग उठाई। इस बावत थाना प्रभारी द्वारा आवास बोर्ड मैदान और जय प्रकाश उद्यान को चिन्हित किए जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने संस्थान को पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और वोलेंटियर्स की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होनें बताया कि मुख्य मार्ग पर किसी भी तरह का ठेला खोमचा नहीं लगाया जाएगा। बैठक के दौरान पान दुकान चौक का कट बंद नहीं करने की मांग उठी। जिस पर थाना प्रभारी ने कहा कि यह मामला डीसी स्तर से संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी पंडालों में फायर सुरक्षा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस मौके पर पूजा कमेटियों ने शौचालय, पेशाब घर और नालियों की सफाई कराने की मांग उठाई गई। इसके अलावा वहीं साफ- सफाई और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग भी की गई। बैठक में उपस्थित नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने प्रति माह एक समीक्षा बैठक आयोजित करने का मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हर महीने बैठक की समीक्षा होने पर ऐसी समस्याएं सामने नहीं आएगी। बैठक में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, रविन्द्र नाथ चौबे, सरयू पासवान, कर्नल आरपी सिंह, नगर निगम के कनीय अभियंता रितेश कुमार, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, फायर बिग्रेड के एसआई जितेंद्र कुमार, कांग्रेसी नेता देबू चटर्जी, अजय सिंह, रामचंद्र पासवान, जगदीश नारायण चौबे, शंकर सिंह, सत्य प्रकाश, भूषण सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह,

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन