मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश On National Unity Day, Green Pencil Foundation planted saplings to spread the message of environmental protection

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश On National Unity Day, Green Pencil Foundation planted saplings to spread the message of environmental protection


गम्हरिया : सामाजिक संस्था ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन की ओर से गम्हरिया स्थित आवर क्लासेस फॉर योर सक्सेस तथा महताडीह गांव में एकता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वें जन्म दिवस को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सभी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने पौधारोपण कर समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए का सराहनीय कार्य करते हुए इसके लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर आवर क्लासेस के बच्चों ने सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता पर बल देते हुए भाषण एवं रंग बिरंगी पोस्टर प्रस्तुत किया। इस मौके पर संस्थान के संस्थापक अमन यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सभी को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। कहा कि राष्ट्रीय एकता देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महताडीह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बबलू महतो ने कहा कि पौधारोपण अभी के जलवायु परिवर्तन के दौर में बहुत आवश्यक है। पौधरोपण से ही हम ग्लोबल वार्मिंग जैसे वैश्विक समस्याओं के प्रभाव को कम कर सकतें हैं। अंत में ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के सक्रिय वालंटियर अजय कारुवा ने सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक सुजीत कुमार, राजबीर, रोहित महतो, रवीश कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार, अमित, राखी, मौसमी तिवारी, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन