मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्राम सभा किए बगैर योजनाओं को पारित किए जाने का कांड्रावासियों ने किया विरोध, जांच की मांग Kandra residents protested against passing of plans without holding Gram Sabha

लेखक: प्रकाशित:
ग्राम सभा किए बगैर योजनाओं को पारित किए जाने का कांड्रावासियों ने किया विरोध, जांच की मांग Kandra residents protested against passing of plans without holding Gram Sabha


कांड्रा : गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा हाट बाजार में ग्राम सभा किए बगैर ही पेबर्स ब्लॉक सड़क एवं जलमीनार का निर्माण कराए जाने का स्तानीय लोगों ने विरोध किया है। लोगों द्वारा इस योजना के बावत ग्राम सचिव से जानकारी मांगे जाने पर उन्होंने कार्य चालू होने के सम्बंध में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को ही कांड्रा पंचायत द्वारा एक योजना पारित की गई है, जिसमें हाट बाजार में पेबर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जाएगा एवं अभी तक इसका पेपर वर्क नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति के ही कार्य प्रारंभ किए जाने पर भी प्रश्न उठाया है। वहीं वहां कार्यरत मजदूरों से पूछे जाने पर उन्होंने स्वयं सेवक देवाशीष महतो द्वारा काम कराए जाने की बात कही।  लोगों ने बताया कि पंचायत की मुखिया सिर्फ एक रबर स्टांप बनकर रह गई है जबकि पूरा खेला पंचायत सचिव और ग्राम पंचायत स्वयं सेवक द्वारा किया जाता है। बताया गया है कि किसी भी पंचायत में सचिव का कार्यकाल नियमानुसार तीन साल का ही होता है। लेकिन पिछले पांच सालों से इस पंचायत में एक ही सचिव डटे हुए हैं। जबकि उन्हें कांड्रा के अलावा डुमरा पंचायत का भी प्रभार दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 15 वें वित्त आयोग के तहत मुखिया निधि फंड से कराए जा रहे इसकार्य में बिना ग्राम सभा किए योजना को पारित कर दिया गया है। ग्राम सभा किए बिना ही किसी भी व्यक्ति को लाभुक समिति का अध्यक्ष एवं सचिव बना दिया गया है जिसकी जानकारी भी किसी को है। हर योजना को बाहरी वेंडर आदित्यपुर के गायत्री इंटरप्राइजेज को देते हुए कार्य करवाया जाता है और पूरा पैसा लाभुक समिति को भरोसे में रखकर निकलवा लिया जाता था। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन