मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टीजीएस कॉलोनी एवं बलरामपुर में पूजा पंडाल का उदघाटन Inauguration of puja pandal in TGS Colony and Balrampur

लेखक: प्रकाशित:
टीजीएस कॉलोनी एवं बलरामपुर में पूजा पंडाल का उदघाटन Inauguration of puja pandal in TGS Colony and Balrampur


★माता की आराधना से समाज में सुख-शांति का वास - - - चित्रा शर्मा
गम्हरिया : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप कॉलोनी परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन टीजीएस की चीफ कमर्शियल चित्रा शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता की आराधना से सुख-शांति का वास होता है। मन की मुरादें पूरी होती है। समाज से दानवीय शक्ति का विनाश होता है। इस अवसर पर बच्चों की ओर से गणेश वन्दना की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में अतिथियों को पूजा समिति की ओर से माता की चुनरी एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। समिति के महासचिव शिव लखन सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलोनी में आयोजित पूजा के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर टीजीएस के वरीय अधिकारियों में संजय त्रिपाठी, पीबी बत्तीवाला, वीरेन सिन्हा, पंचम टांक, एसएन सिंह, संजय सिंह, मंजू सिंह, राकेश सिंह चंदेल, डीसी उपाध्याय, दिलीप महतो, नवीन कुमार सिन्हा, कौशल कुमार, मिंटू पात्रा, प्रभु कर्ण समेत काफी संख्या में कमेटी एवं कॉलोनी के निवासी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन