मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया पुलिस ने चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ छह आरोपियो को किया गिरफ्तार,भेजे गए न्यायिक हिरासत में Gamharia police arrested six accused with three stolen motorcycles, sent to judicial custody

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया पुलिस ने चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ छह आरोपियो को किया गिरफ्तार,भेजे गए न्यायिक हिरासत में Gamharia police arrested six accused with three stolen motorcycles, sent to judicial custody


गम्हरिया : गम्हरिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उनके पास से पुलिस ने चोरी का तीन मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस बावत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अभियान चलाते हुए छापेमारी की गई जिसमें अंकित कुमार, करण दास और लव मांझी उर्फ रेपो राज को गम्हरिया के एनकेएस मैदान के समीप से चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी में शामिल राजेश मंडल, कर्ण कुमार बास्के समेत एक नाबालिक को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि नावालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में सरायकेला भेज दिया गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के साथ सहायक अवर निरीक्षक शशि भूषण प्रसाद, सअनि मुरारी शंकर, शैलेश कुमार यादव, हवलदार रमेश चंद्र महतो, आरक्षी शिव शंकर, श्रीकांत कुमार, चालक आरक्षी सोमनाथ मुंडारी आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन