मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दूर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए एसपी और एसडीओ के नेतृत्व में क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च Flag march taken out in the area under the leadership of SP and SDO to maintain law and order during Durga Puja

लेखक: प्रकाशित:
दूर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए एसपी और एसडीओ के नेतृत्व में क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च Flag march taken out in the area under the leadership of SP and SDO to maintain law and order during Durga Puja


गम्हरिया : दूर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था के शांतिपूर्ण संधारण को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार तथा अनुमंडलाधिकारी पारुल सिंह के नेतृत्व में गम्हरिया से आदित्यपुर खरकाई पूल तक फ्लैग मार्च निकाली गई। इस फ्लैग मार्च में गम्हरिया के बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ गिरीन्द्र टूटी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। गम्हरिया थाना परिसर से निकाला गया यह फ्लैग मार्च उषा मोड़, छोटा गम्हरिया दूर्गापूजा मैदान,  गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक, बिको मोड़, डीवीसी मोड़, आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक होते हुए खरकाई पुल तक जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण कर लोगों से शांतिपूर्वक दुर्गापूजा मनाने की अपील की गई। एसपी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं एवं पूजा घूमने आने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था में यदि कोई खलल डालने का प्रयास करेगा तो उन्हें बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मुश्तैदी से अपने कर्तव्यों का
निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दिया कि लापरवाही करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन