मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

देवघर से गिरिडीह लौट रहे एक ही परिवार के चार माह के शिशु समेत पांच की बराज में डूबने से मौत Five of the same family returning from Deoghar to Giridih died, including a four-month-old baby

लेखक: प्रकाशित:
देवघर से गिरिडीह लौट रहे एक ही परिवार के चार माह के शिशु समेत पांच की बराज में डूबने से मौत Five of the same family returning from Deoghar to Giridih died, including a four-month-old baby


गिरिडीह : देवघर के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत अजय बराज के सिकटिया डैम में बोलेरो के डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत हो गई। सभी मृतक गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह गांव निवासी हैं। जिसमें राजदेव राय के छोटे पुत्र, बहु, चार माह का पौत्र, पौत्री और  के साथ बेटे का साला था। मृतकों में उक्त गांव के राजदेव राय के मुकेश राय (27), पुत्रवधु लवली देवी (22), पौत्री जीवा कुमारी (02), चार माह का पौत्र और मुकेश राय का साला रोशन चौधरी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश राय विजयदशमी के दिन सपरिवार अपने ससुराल देवघर के आसनसोल गांव से देवरी के बांसडीह गांव लौट रहा था। इस दौरान उनके साथ मुकेश का साला रोशन चौधरी भी बोलरो में सवार था। बोलेरो जब देवघर के सिकटिया स्थित अजय बराज के समीप पहुंचा तो अचानक बोलरो का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग तोड़ते हुए अजय बराज में समा गया जिसमे डूबकर पांचों की मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां जुटी। काफी मशक्कत के बाद पानी से पांचों के शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना  मिलने के बाद सारठ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुटी। स्थानीय सारठ थाना पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन