मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सिटी पैलेस आदित्यपुर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजनोत्सव Durga puja festival celebrated with pomp at City Palace Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
सिटी पैलेस आदित्यपुर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजनोत्सव Durga puja festival celebrated with pomp at City Palace Adityapur


आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित सिटी पैलेस में दुर्गा पूजनोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दस दिनों तक पारम्परिक विधि विधान से पूजा अर्चना कर कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को महादशमी के दिन 'आबार आसो मां' कहकर मां की आराधना कर नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस मौके पर कमेटी की महिला सदस्यों ने परंपरानुसार सिंदूर खेला कर मां अम्बे को सिंदूर लगा अखंड सौभाग्यवती होने की कामना भी किया। साथ ही एक दूसरे को सिंदूर लगा कर भी कामना किया। इस पूजनोत्सव के सफल आयोजन में  कमेटी की पूर्णिमा सान्याल, सुचित्रा मजूमदार, दुलु माझी, प्रियंका, प्रीति, मधु, पायल, इंद्राणी, शर्मिष्ठा, तापसी मित्रा, संगीता कोले, सत्यबती, टी.के. सरकार, श्यामल मजूमदार, प्रदीप पाल, उत्पल घोष, सुकांता, भवेश, नवीन समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन