मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा नेता चांद बाबू सिंह के छोटे पुत्र अखिल का इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत, विगत माह दुर्घटना में हुए थे घायल Death of Akhil, younger son of BJP leader Chand Babu Singh

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा नेता चांद बाबू सिंह के छोटे पुत्र अखिल का इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत, विगत माह दुर्घटना में हुए थे घायल  Death of Akhil, younger son of BJP leader Chand Babu Singh

.अखिल सिंह का फ़ाइल फोटो और रट विलखते परिजन
गम्हरिया : वरिष्ठ भाजपा नेता सह उद्यमी छोटा गम्हरिया निर्मल पथ निवासी चांद बाबू सिंह के छोटे पुत्र अखिल सिंह उर्फ गोलू (26) की बीते मंगलवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता से मेडिकल ट्रेन से बेदांता अस्पताल गुड़गांव ले जाने के क्रम में मौत हो गई। बुधवार को ही दोपहर में पार्वती घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व सुबह में उसका शव घर लाया गया। बुधवार को शव घर आते ही उसकी मां समेत परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। विदित है कि पिछले माह चौका के पास कार से जा रहा अखिल बिजली खंभे से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। तत्काल उसे टीएमएच के सीसीयू में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए कोलकाता अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा था। बताया गया है कि बीते सितंबर माह में ही उसका रिंग सेरेमनी हुआ था और जनवरी 2024 में उसकी शादी होनेवाली थी। उसकी मौत की खबर पाकर काफी संख्या में शुभचिंतक और संमाजसेवी उसके घर पहुंचकर अंतिम दर्शन किया। शवयात्रा में पूर्व विधायक अरविंद सिंह, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, बबुआ सिंह, पूर्व पार्षद धनंजय गुप्ता, सचिदा सिंह, केपी सिंह, जीतेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन