मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना DDC flagged off Child Marriage Free India Awareness Rath

लेखक: प्रकाशित:
बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना DDC flagged off Child Marriage Free India Awareness Rath


सरायकेला : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्णा कुमार और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा सामूहिक रूप से बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस दौरान डीडीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर बाल विवाह के प्रति लोगो को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जागरूकता उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक, गीत-नाट्य आदि के माध्यम से लोगो को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है, इसे मिटाने के लिए जन सहभागिता की आवश्यकता है। बाल विवाह अगर होता रहेगा तो स्वस्थ भारत की कामना नहीं की जा सकती हैं। बच्चे कुपोषित पैदा होंगे और उनमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां होंगी जिससे परिवार एवं समाज के विकास पर इसका असर पड़ेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन