मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जनहित के मुद्दे पर कम्युनिस्ट पार्टी का पोटका प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कल Communist Party's demonstration tomorrow at Potka block office on the issue of public interest

लेखक: प्रकाशित:
जनहित के मुद्दे पर कम्युनिस्ट पार्टी का पोटका प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कल Communist Party's demonstration tomorrow at Potka block office on the issue of public interest


कार्यक्रम की सफलता को लेकर जन संपर्क चलाते कम्युनिस्ट पार्टी के नेता
जादूगोड़ा : एसयूसीआई (कम्युनिस्ट पार्टी) की ओर से जनहित के मुद्दे को लेकर शुक्रवार, 13 अक्टूबर को   पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने की  घोषणा की गई है। पार्टी के जिला संगठन सचिव सुमित राय, धीरेन भकत, सोनोका महतो, देवेंद्र महतो और अंबिका महतो उक्त धरना प्रदर्शन की अगुवाई करेगे। इस बाबत जानकारी देते हुए संगठन के धीरेन भक्त ने बताया कि दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता की लेकर गुरुवार को ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा से घूम-घूम कर प्रचार-प्रसार कर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक संख्या में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद बीडीओ को सम्बोधित क्षेत्र की प्रमुख ज्वलंत समस्याओं से संबंधित आठ सूत्री मांग पत्र सौपा जाएगा। बताया गया है कि उनकी प्रमुख मांगों में हसमय पर गरीबों को राशन, सभी बीपीएल परिवारों को पीएम आवास,  पीएम आवास का प्राक्कलन राशि  2.50 लाख रुपया करने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर का विरोध, धान के सरकारी मूल्य 3000  रुपए करने, वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाकर दो हजार रुपए करने, सभी किसानों का केसीसी ऋण माफ करने, मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन का काम और 500 रुपए मजदूरी राशि देने की मांगें शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन