मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नव ज्योति विद्या मन्दिर में बाल संसद का गठन, दिलाई गई शपथ Children's Parliament formed in Nav Jyoti Vidya Mandir, oath administered

लेखक: प्रकाशित:
नव ज्योति विद्या मन्दिर में बाल संसद का गठन, दिलाई गई शपथ Children's Parliament formed in Nav Jyoti Vidya Mandir, oath administered


गम्हरिया : नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल, जगन्नाथपुर गम्हरिया में बाल संसद का चुनाव कराया गया। इस दौरान अलग-अलग पदों के लिए 60 बच्चों का चयन किया गया। तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। इस दौरान आयोजित चुनाव में 10 बच्चे विजयी हुए। इसके बाद एसेम्बली में सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के समक्ष बाल संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव ने बताया कि यह चुनाव मूल रूप से बच्चों में नेतृत्व की गुणवत्ता पैदा करने और भारत की लोकतांत्रिक सरकार के बारे में जानने के लिए आयोजित किया गया था। इस मौके पर विद्यालय के सचिव- डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, शिक्षिका वन्दना, पिंकी, विजय लक्ष्मी, अनिशा, अर्चना, काजल, रंजू, शिवानी, विनीता 
और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन