मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने डीसी को ज्ञापन सौंप कराया समस्याओं से अवगत BJP Mahila Morcha submitted memorandum to DC informing him about the problems

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा महिला मोर्चा ने डीसी को ज्ञापन सौंप कराया समस्याओं से अवगत BJP Mahila Morcha submitted memorandum to DC informing him about the problems


गम्हरिया : भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर टाटा-कांड्रा मुख्य पथ पर व्याप्त अनियमितताओं से अवगत कराते हुए इसके समाधान की मांग की गई है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि साहू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि जेआरडीसीएल द्वारा समुचित रख-रखाव नहीं किए जाने के कारण आम जनता को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि कांड्रा से लेकर आदित्यपुर तक सर्विस रोड में विभिन्न कंपनियों द्वारा किए जा रहे पाइप लाइन एवं केबल के कार्य के कारण जहां तहां खुदाई कर पूर्णतः क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। कई गड्ढों को केवल मिट्टी डालकर भर दिया गया है, जिसके कारण कई गाड़ियां उस मिट्टी में फंस रही है। कई गड्ढों को ऐसे ही खुला छोड़ दिया गया है जिससे प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसके अलावा, मुख्य मार्ग के किनारे बनी नाली की उचित सफाई नाली के अंदर विभिन्न कंपनियों के द्वारा डाली गई अवांछित केबलों के कारण लंबित है। इससे हल्की बारिश में भी जल जमाव हो जाता है और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारीयों के फैलने का भय बना रहता है। साथ ही, बाजार क्षेत्र के साथ-साथ पूरा सर्विस रोड भी अतिक्रमित है और मुख्य पथ की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें मरम्मत के अभाव में कई माह से खराब पड़ी है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। उपायुक्त से इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन