मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जाको राखे साईंया मार सके ना कोई....' ट्रक के नीचे आने से बाल बाल बचा बाइक सवार Bike rider narrowly escapes being hit by truck

लेखक: प्रकाशित:
जाको राखे साईंया मार सके ना कोई....' ट्रक के नीचे आने से बाल बाल बचा बाइक सवार Bike rider narrowly escapes being hit by truck


गम्हरिया : 'जाको राखे साईंया मार सके ना कोई....' वाली कहावत उस समय चरितार्थ साबित हुई जब एक ट्रक के नीचे आने से सोमवार की दोपहर बाल बाल बच गया एक बाइक सवार युवक। वाकया गम्हरिया थाना अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के समीप का है। बताया गया है कि टाटा-कांड्रा रोड के सर्विस मार्ग पर केपीएस के शामिल उषा मोड़ की ओर से एक बाइक सवार युवक याए रहा था। उसके आगे एक था जिसका चालक वाहन को पीछे कर सड़क किनारे स्थित स्पेक्ट्रा सुपर एलॉयस लिमिटेड कम्पनी के अंदर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और वह पीछे की ओर लुढ़कने लगा। ट्रक को पीछे की ओर आते देख बाइक सवार अपना मोटरसाइकिल छोड़ भाग खड़ा हुआ जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि बाइक ट्रक के चक्का के नीचे आ गया जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना को देख काफी संख्या में राहगीर और आसपास के लोग वहां जुट गए और गम्हरिया थाना को इसकी सूचना दी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन