मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संगोष्ठी कर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश After the seminar, SP gave necessary guidelines to all the police station in-charges

लेखक: प्रकाशित:
संगोष्ठी कर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश After the seminar, SP gave necessary guidelines to all the police station in-charges


सरायकेला : जिला पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार की अध्यक्षता में बेहतर पुलिसिंग के लिए अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने सभी थाना प्रभारी को लंबित मामलों के निष्पादन और अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिया। संगोष्ठी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एसपी ने  कहा कि पिछले दो माह में हत्या के कुल 8 मामले दर्ज हुए हैं जिसमें 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक खाली मैगजीन एवं दो बुलेट बरामद किया गया है। इसी प्रकार डकैती से संबंधित एक मामला दर्ज हुआ है जिसमें चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लूट के एक मामला, आर्म्स एक्ट के एक मामला तथा चोरी से संबंधित सर्वाधिक 18 मामले दर्ज किए गए हैं। चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने सभी थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग पर जोर देने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध खनन से संबंधित कुल आठ मामले तथा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान में कुल 16 मामलों को दर्ज करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। इसी प्रकार, नारकोटिक्स के कुल 8 मामले में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। दुष्कर्म के तीन मामले, आईटी एक्ट के एक मामले तथा अपहरण के एक मामले पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन