मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

110 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Two smugglers arrested with 110 kg ganja

लेखक: प्रकाशित:
110 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Two smugglers arrested with 110 kg ganja


सरायकेला : जिले के एसपी डॉ.बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद बीती रात चांडिल डीएसपी संजय सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर ईचागढ़ पुलिस द्वारा एनएच 33 पर नागासोरेन के पास एक ट्रक से 810 किलो गांजा जब्त किया गया। इस बावत जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात मिली गुप्त सूचना से पता चला कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आलोक में उन्होंने डीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर हाईवे पर तैनात कर दिया।जब पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो दो लोग कूदकर भागने लगे जिन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद ट्रक चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी वाहिद खान यूपी के बरेली और झारखंड के धनबाद के कतरास निवासी करण गुप्ता शामिल है।  कतरास का निवासी बताया गया है जबकि एक तस्कर ट्रक के पीछे स्कॉर्पियो वाहन में सवार था जो भागने में सफल रहा। एसपी ने बताया कि उड़ीसा से गांजा को ले जाकर उत्तर प्रदेश के बरेली में खपाने की योजना थी जिसे विफल कर दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन