मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स के 11वें रक्तदान शिविर में 411 यूनिट हुआ रक्त संग्रह 411 units of blood collected in the 11th blood donation camp of Ramakrishna Forgings

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स के 11वें रक्तदान शिविर में 411 यूनिट हुआ रक्त संग्रह 411 units of blood collected in the 11th blood donation camp of Ramakrishna Forgings


आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट तीन एवं चार में 11वां वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 411 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं मजदूरों ने बढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कंपनी के कर्मचारियों का रक्तदान के प्रति हौसला अफजाई करने कंपनी के सीपीओ शक्तिपदो सेनापति और एचआर महाप्रबंधक भूपेंद्र लोधी मौजूद थे। इस मौके पर सीपीओ एसपी सेनापति ने बताया कि कॉरपोरेट सामाजिक निर्वहन के तहत रामकृष्णा फोर्जिंग के सभी प्लांट में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में एकत्रित रक्त को कंपनी कर्मचारियों के अलावा जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जाता है ताकि उन्हें जीवनदान मिल सके। इस मौके पर मौजूद कंपनी के मानव संसाधन विभाग के वरीय महाप्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में डेंगू जैसे घातक बीमारियों को देखते हुए यहां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है ताकि जरूरतमंद एवं पीड़ित मरीज तक रक्त के साथ प्लेटलेट्स मुहैया कराया जा सके। इस अवसर पर सेफ्टी ऑफिसर रजनीश सिंह, दीपक कुमार, दीपक सिंह, भोलानाथ बरुआ, विशाल विक्टर, रीना मंडल, अभिषेक कुमार सिंह, यूनियन अध्यक्ष आनंद मिश्रा समेत काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन