मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 कार्तिक उरांव की 99वी जयंती समारोह आयोजित 99th birth anniversary celebration of former Union Minister Late Kartik Oraon organized

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 कार्तिक उरांव की 99वी जयंती समारोह आयोजित 99th birth anniversary celebration of former Union Minister Late Kartik Oraon organized


★आर्थिक संपन्नता से ही समाज में मजबूती आएगी - बैद्यनाथ मार्डी 
जादूगोड़ा : कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 कार्तिक उरांव की 99वीं जयंती समारोह का आयोजन हलूदवनी स्थित  लोहिया भवन( परसुडीह) किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, पूर्वी सिंहभूम तथा मानकी -मुंडा संघ, हलुदबनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हलुदबनी पंचायत के मुखिया सुमन सिरका, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी जयपाल सिरका, टिक्की - झारखंड चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी, समाजसेवी शंकर हेंब्रम जी के अलावा काफी संख्या में मानकी - मुंडा संघ के सदस्य गण मौजूद थे l  हलुदबनी पंचायत के मुखिया सुश्री सुमन सिरका ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ही असल में आदिवासियों के नेता थे l आदिवासियों की दुर्दशा पर खुद को  न्यौछावर करने  की जज्बा देखी जाती थी। आज के आदिवासी नेताओं से बिल्कुल भिन्न थे l  उनके ही प्रयास से आज आदिवासी समाज में शिक्षा के स्तर में सुधार नजर आता है l  इस मौके पर समाजसेवी शंकर हेंब्रम  ने स्वर्गीय कार्तिक उराव जी के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि  कार्तिक बाबू एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे जिन्होंने लूट रही आदिवासियों की जमीन को बचाने के लिए जमीन  वापसी अधिनियम को भी लाया। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में बतौर केंद्रीय मंत्री रहते हुए आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए कई प्रावधान लाए l  जिसका परिणाम आज सामने है l अन्य अतिथि के रूप में टिक्की - झारखंड चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष  बैद्यनाथ मांडी ने अपने वक्तव्य में कहा कि कार्तिक बाबा ने जिस कौशल विकास की बात सन 1980 में कही थी आज वह सच हो रही है l उन्होंने कहा था की आने वाला  समय कौशल का होगा l आदिवासी समाज को शिक्षा के साथ-साथ कौशल को अपनाना होगा l  अंत में उन्होंने कहा कि आर्थिक संपन्नता से ही समाज में मजबूती आएगी, इसलिए हमें उद्योग व्यापार के क्षेत्र में आना ही होगा। कार्यक्रम का संचालन झारखंड पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त जयपाल सिरका जी के हाथो किया गया l कार्यक्रम में  संतोष पूर्ति, गणपति करवा, जोसेफ कांडिर, शेखर करवा, प्रीतम सिरका, नपा गागराइ, धातु हेंब्रम, निमाई हेंब्रम, पंसस आरती कारूवा आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन