मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गांव में मोबाइल टावर लगाए जाने का शिवनारायणपुर के ग्रामीणों ने किया विरोध, सीओ को सौंपा ज्ञापन Villagers of Shivnarayanpur protested against installation of mobile tower in the village

लेखक: प्रकाशित:
गांव में मोबाइल टावर लगाए जाने का शिवनारायणपुर के ग्रामीणों ने किया विरोध, सीओ को सौंपा ज्ञापन Villagers of Shivnarayanpur protested against installation of mobile tower in the village


गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत शिवनारायणपुर के ग्रामीणों ने गांव में मोबाइल टावर लगाए जाने के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे संमाजसेवी बबुआ सिंह ने बताया कि उक्त गांव में पूर्व से ही एक मोबाइल टावर लगा हुआ है। अब और टावर लगाने से उसके रेडिएशन से क्षेत्र में कई तरह की बीमारियां फैलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर टावर लगाया जा रहा है, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है और उसके उसके आसपास काफी संख्या में मकान है जिसमे वर्षों से लोग रहते आ रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा गम्हरिया के अंचलाधिकारी सह बीडीओ गिरेन्द्र टूटी को ज्ञापन सौंपकर इसपर अविलंब रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर धीरज कुमार पांडेय, लालबाबू साहू, सूरज सिंह, रूमा बेहरा, निक्की देवी, नेहा प्रिया, गोबिंद प्रामाणिक समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन